5
(2)

नवगछिया । परबत्ता थाना पुलिस ने मद्यनिषेध से जुड़े मामलों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 26 मई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना कांड संख्या-12/26 में फरार चल रहे अभियुक्त नरेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमुनियां निवासी नरेश साह, पिता सुभाष साह उर्फ बासुदेव साह के रूप में हुई है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना कांड संख्या-51/26 में फरार चल रहे अभियुक्त अंकलेश मंडल उर्फ अमरेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान साहू परबत्ता निवासी झाखो मंडल के पुत्र अंकलेश मंडल उर्फ अमरेश मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: