5
(3)

नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित विद्युत पावर हाउस में मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से रेलकर्मी शंकर कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और रेलकर्मियों की मदद से घायल को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। रेल अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान टेक्नीशियन शंकर कुमार सिंह को अचानक बिजली का तेज झटका लगा। हादसे में उनके दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि बाएं हाथ की एक उंगली झुलस गई

बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: