5
(1)

@ SIR के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएगी बिहार जनसंघर्ष समिति और नागरिक अभियान।
प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बिहार जनसंघर्ष समिति और नागरिक अभियान की ओर से रविवार को होटल आमंत्रण में ‘मताधिकार बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान का पोस्टर जारी करते हुए SIR के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार ने आरोप लगाया कि SIR के कारण पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ सभाओं, जनयात्राओं, बैठकों और सम्मेलनों के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

बैठक में ‘पीपुल अगेंस्ट SIR’ फोरम को समर्थन देने और आगामी 1 नवंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR प्रक्रिया पर रोक, बिहार में पुनर्मतदान और EVM के बजाय मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने और आंदोलनकारियों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया।

बैठक की अध्यक्षता निर्मल कुमार ने की, संचालन गौतम कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन सुभाष कुमार प्रसाद ने किया। बैठक में दीपक कुमार मंडल, उज्ज्वल घोष, अनीता शर्मा, मनोहर शर्मा, अबू नसीर, राम कुमार रावत, मो. जहांगीर, मो. उमर फारूक, रहीमउल्लाह सिद्दीकी, शांति रमण, अनिल राम, पप्पू मंडल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: