5
(1)

नवगछिया। नगर परिषद् नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को नवगछिया मुख्य बाजार, हडिया पट्टी एवं गौशाला रोड में एकल प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री करने वाले दुकानों की व्यापक छापेमारी की गई।

नगर परिषद् के दो धावा दल, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी और प्रधान सहायक के नेतृत्व में प्रमुख दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई दुकानदारों को एकल प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया, जिनसे कुल ₹1500 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुल 12 किलो एकल प्लास्टिक जब्त किया गया।

नगर परिषद् के कर्मियों ने दुकानदारों को एकल प्लास्टिक के उपयोग से रोकने का संदेश दिया और चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी। परिषद् ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त नवगछिया बनाने के लिए इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी और नागरिकों को भी जागरूक किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: