5
(2)

नवगछिया। लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कदवा स्थित बगरी टोला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी पवन चिरानीयां के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ठंड से बचाव के लिए 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य सचिदानंद सिंह ने कहा कि लायन्स इंटरनेशनल के मूल मंत्र “सेवा ही परम धर्म” के अंतर्गत मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए लाभार्थियों का क्लब आभारी है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, लायन डॉ. आनंद विक्रम, समाजसेवी राधेश्याम रजक सहित स्थानीय लोगों का सक्रिय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: