5
(1)

नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट परिसर में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले सेवा श्री के निशुल्क महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में इस सप्ताह नवगछिया के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.एल. चौधरी एवं नीलम चौधरी ने सहभागिता निभाई। दोनों ने स्वयं श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सेवा श्री परिवार द्वारा प्रत्येक शनिवार आयोजित किए जाने वाले इस सेवा अभियान की लोगों ने सराहना की और इसे समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

डॉ. बी.एल. चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अन्नदान को महादान माना गया है। जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

डॉ. नीलम चौधरी ने कहा कि सेवा का सबसे सुंदर स्वरूप निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करना है। महाप्रसाद वितरण जैसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सेवा श्री परिवार के इस सतत प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: