5
(3)

नवगछिया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे नवगछिया कोर्ट के अधिवक्ता गंगा प्रसाद मंडल की गुरुवार सुबह अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांस थम गई।
गंगा प्रसाद मंडल नगरह पंचायत के भवानीपुर घुसकी टोला निवासी थे। पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि कुछ समय से उनकी तबीयत में सुधार था और वह दोबारा कोर्ट आने-जाने लगे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
पति की मौत से पत्नी नूतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख-पुकार मची हुई है। उनकी हालत देखकर परिजन और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
स्थानीय भाजपा नेता उपेंद्र यादव ने कहा कि गंगा प्रसाद लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। गोपाल झा ने उन्हें सुलझा और मिलनसार व्यक्ति बताया। नित्यानंद यादव ने भी गहरा दुख जताया।


शोक व्यक्त करने वालों में शंकर झा, गुरुदेव मंडल, रासबिहारी यादव, संजीत यादव, सजीत यादव, पंकज यादव, प्रदीप यादव, संतोष मंडल, शिवनादन मंडल, बिनीत मंडल, कैलाश यादव, रंजीत मंडल, अजय मंडल, अखिलेश यादव, बिकेश कुमार, गुड्डु, सुशील यादव, चलित्रर मंडल, रामचंदर मंडल और दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: