



नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनरचक दियारा निवासी रतन कुमार, पिता रामजी मंडल की बाइक नवगछिया कचहरी परिसर से चोरी हो गई। रतन कुमार ने बताया कि वे सोमवार, 23 जून को शपथ पत्र बनवाने के लिए नवगछिया कचहरी आए थे। उन्होंने अपनी उजले रंग की अपाचे बाइक कचहरी परिसर के पास एक पान दुकान के समीप खड़ी की थी।

कार्य खत्म करने के बाद जब वह लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद रतन कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है।

















