



नवगछिया – विधान पार्षद डा एनके यादव को विधान परिषद द्वारा गठित “परिषद पटल पर रखे गये कागजात संबंधी समिति (राज्य-मंत्री दर्जा )”के अध्यक्ष मनोनित किये जाने पर अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर,

समाजसेवी गौतम यादव ने डॉक्टर एनके यादव जी को उनके आवास पर मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है. इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य डॉक्टर एनके यादव ने बताया कि जो भी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें अच्छे से निभाऊंगा और राष्ट्रहित में अच्छा कार्य करूंगा.

















