5
(2)

नवगछिया जीआरपी थाना क्षेत्र में रेलवे द्वारा आवंटित एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में नयाटोला निवासी मुकेश कुमार ने जीआरपी थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

आवेदन के अनुसार, 3 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद और 5 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान चोरी कर लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: