5
(1)

पूर्णिया। बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्य (एमएलसी) एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर को उनके जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत कठैली स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया नवनिर्माण मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी शंकर कुशवाहा तथा भोला कुशवाहा ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर शंकर कुशवाहा ने कहा कि अनिल ठाकुर का विधान परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से सीमांचल सहित पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे सदन में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

नव निर्वाचित एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने शुभकामनाओं के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं, किसानों तथा आम लोगों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही।

इस अवसर पर सुभाष ठाकुर, गौरव विश्वास सहित अन्य सम्मानित साथीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अनिल ठाकुर के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: