NAUGACHIA : अवैध टोटो स्टैंड से नवगछिया बाजार में दिनभर लगता रहा जाम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

त्योहार की भीड़ के बीच लोगों को आवागमन में भारी परेशानी नवगछिया : वट सावित्री पर्व को लेकर गुरुवार को नवगछिया बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। एक ओर बाजार की दुकानों में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही, वहीं दूसरी ओर ई-रिक्शा एवं टोटो चालकों द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध रूप से स्टैंड बना देने के कारण पूरे शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार के मुख्य मार्ग, स्टेशन चौक, दुर्गा मंदिर चौक, स्टेशन रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर जगह-जगह टोटो और अन्य छोटे वाहन खड़े रहने के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना […]

BHAGALPUR : भागलपुर संग्रहालय में नव निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

कला, संस्कृति, इतिहास और दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा अध्ययन भागलपुर  : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के अधीन भागलपुर संग्रहालय में गुरुवार को नव निर्मित पुस्तकालय का विधिवत लोकार्पण एवं उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी-सह-संग्रहालय अध्यक्ष Ankit Ranjan एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय अध्यक्ष अंकित रंजन ने बताया कि नव निर्मित पुस्तकालय में कला, संस्कृति, इतिहास, दर्शन, गांधी दर्शन, साहित्य तथा अन्य विषयों से संबंधित 3500 से अधिक महत्वपूर्ण पुस्तकों का संग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों की संख्या और गुणवत्ता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं पुस्तक प्रेमियों को बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने जानकारी दी […]

BHAGALPUR : भागलपुर में 19 थानाध्यक्षों पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

लापरवाही पर वेतन रोका, कार्यशैली सुधारने की चेतावनी भागलपुर पुलिस विभाग में कार्यों में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। खराब प्रदर्शन और मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर 19 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Pramod Kumar Yadav ने स्पष्ट कहा है कि थाना प्रभारियों एवं अनुसंधानकर्ताओं के कार्यों का लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। जिन अधिकारियों की कार्यशैली और कर्तव्य पालन में लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार कई थानों में मामलों के निष्पादन, अनुसंधान कार्य तथा प्रशासनिक दायित्वों में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने […]

BHAGALPUR : भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी का बयान, बोले — “सनातन राष्ट्र की आत्मा है” || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय की प्रतिक्रिया भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण-पूर्व बिहार एवं झारखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने तमिलनाडु के नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। राजेश पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म इस राष्ट्र की आत्मा और शाश्वत चेतना है, जिसे कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की राय हो सकती है, लेकिन सनातन की जड़ें भारत की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन में गहराई से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, “सनातन कभी समाप्त नहीं होगा। सनातन इस राष्ट्र की आत्मा और चेतना है।” उनके अनुसार भारतीय समाज में सनातन […]

SULTANGANJ : सुल्तानगंज हत्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग भागलपुर : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए हत्याकांड में मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के परिजनों से मुलाकात की। घटना के छह दिन बाद सांसद अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के आवास पहुंचे। इस दौरान सांसद ने मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के निजी कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मृतक की माता, पत्नी एवं सहयोगियों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, बबीआरओ की टीम भागलपुर पहुंची || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बेली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए Border Roads Organisation की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। भागलपुर जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी  ने जानकारी देते हुए बताया कि बीआरओ के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची है, जबकि अन्य तकनीकी विशेषज्ञों और अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। जिलाधिकारी ने कहा कि बेली ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से ब्रो […]

BHAGALPUR : भागलपुर में किराना दुकान की आड़ में चल रहा था स्मैक कारोबार, तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस ने मौके से 19.41 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट मशीन और 10,400 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसुदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव में एक किराना दुकान की आड़ में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और मौके से आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों […]

BHAGALPUR : भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर मांगा हक, भरण-पोषण को लेकर चल रहा मामला भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर गुरुवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक महिला ने सरेआम युवक का कॉलर पकड़कर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार मदीना खातून नाम की महिला ने विकास साह पर प्रेम विवाह करने और वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे तथा उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। वर्ष 2016 में उसकी शादी कहीं और हुई […]

PURNIA : 55 वर्षीय बुजुर्ग और 21 वर्षीय युवती की शादी बनी चर्चा का विषय || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 55 वर्षीय एक व्यक्ति और 21 वर्ष की युवती के प्रेम संबंध को लेकर गांव में कई दिनों तक चर्चा और विवाद का माहौल बना रहा। बाद में ग्रामीणों की पहल पर दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जैसे ही इस रिश्ते की जानकारी गांव और परिवार के लोगों को हुई, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले को लेकर […]

PURNIA : पूर्णिया में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम पूर्णिया जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता कटिहार की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के माध्यम से रौनक ठाकुर नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। 13 मई को आरोपी ने युवती को […]