0
(0)



भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के मनसर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से किराना दुकान की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार चला रहा था। पुलिस ने मौके से 19.41 ग्राम स्मैक, एक डिजिटल वेट मशीन और 10,400 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मधुसुदनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनसर गांव में एक किराना दुकान की आड़ में स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और मौके से आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद डिजिटल वेट मशीन का उपयोग स्मैक की तौल और बिक्री में किया जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे अवैध कारोबारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: