0
(0)



सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

पूर्णिया जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता कटिहार की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के माध्यम से रौनक ठाकुर नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। 13 मई को आरोपी ने युवती को मिलने के लिए कटिहार से पूर्णिया बुलाया।

बताया जा रहा है कि युवती जब पूर्णिया के अंदेली चौक पहुंची तो आरोपी रौनक ठाकुर अपने दो साथियों मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद सिराज के साथ एक कार से वहां पहुंचा। भरोसे में लेकर युवती को कार में बैठाया गया और फिर उसे एक गैराज में ले जाया गया।

पीड़िता के अनुसार गैराज के अंदर रौनक ठाकुर और मोहम्मद मुन्ना ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीसरे आरोपी मोहम्मद सिराज ने भी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए वहां से भागकर अपनी जान बचाई।


घटना के बाद डरी-सहमी युवती देर रात तक इधर-उधर भटकती रही। वह मानसिक रूप से काफी भयभीत थी और किसी को घटना की जानकारी देने की स्थिति में नहीं थी। देर रात करीब डेढ़ बजे उसे पुलिस गश्ती वाहन दिखाई दिया, जिसके बाद उसने पुलिसकर्मियों से मदद मांगी और पूरी घटना की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और रात में ही छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: