0
(0)



दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा देने की मांग

भागलपुर : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गुरुवार को भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए हत्याकांड में मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के परिजनों से मुलाकात की। घटना के छह दिन बाद सांसद अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के आवास पहुंचे।



इस दौरान सांसद ने मृत नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के निजी कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मृतक की माता, पत्नी एवं सहयोगियों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी।

मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सुल्तानगंज क्षेत्र लंबे समय से अपराध की घटनाओं से प्रभावित रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अपराधियों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।


सांसद ने कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में अपराधियों के बीच कानून का भय कायम हो सके।

उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ राजनीति से ऊपर उठकर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि समय रहते अपराध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आम लोगों का कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद के आगमन को लेकर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: