Bhagalpur: भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: 263 ग्राम ब्राउन शुगर व 12.1 किलो अर्धनिर्मित मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार-  GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष महाअभियान ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 263 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 12.100 किलोग्राम अर्धनिर्मित ब्राउन शुगर बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के काड़ी कादो गांव में मो. रब्बानी अपने मुर्गी फार्म की आड़ में अवैध मादक पदार्थों का संग्रह और खरीद-बिक्री कर […]

Bhagalpur: NH-80 पर पुराने पुलों की सुरक्षा को लेकर विधायक शुभानंद मुकेश ने उठाई चिंता, नए हाई-लेवल पुलों के निर्माण की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (NH-80) पर स्थित पुराने पुलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि जिन पुलों का निर्माण कई दशक पहले हुआ था, उनकी डिजाइन क्षमता सीमित थी। उस समय इन पुलों पर प्रतिदिन कम संख्या में व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicles Per Day) चलने का अनुमान था, जबकि वर्तमान में इन पुलों से प्रतिदिन लगभग 12,000 तक व्यावसायिक वाहनों का आवागमन होने का अनुमान है। इससे पुलों पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है।उन्होंने आशंका जताई कि लगातार भारी एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन के कारण पुलों में फैटीग (Fatigue) और स्ट्रक्चरल डिस्ट्रेस […]

Bhagalpur: प्रतिमा से जुड़ी यादें, विकास का संकल्प: गोराडीह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

में दिवंगत सदानंद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि @ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. सदानंद सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, विधायक ई. शुभानंद मुकेश बोले – ‘उनके सपनों का कहलगांव बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि’। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। कहलगांव की राजनीति और विकास की पहचान रहे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्व. सदानंद सिंह की स्मृतियां शनिवार को एक बार फिर जीवंत हो उठीं। गोराडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण उनके पुत्र विधायक शुभानंद मुकेश ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभिन्न दलों के नेता और आम नागरिक शामिल हुए।प्रतिमा का अनावरण होते ही पूरा परिसर तालियों और श्रद्धांजलि के नारों से गूंज उठा। लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्व. सदानंद सिंह […]

Bhagalpur: ‘पुष्पिता’ से खिलेगी प्रतिभाओं की बगिया: सबौर महाविद्यालय ने छात्रों-शिक्षकों को दिया रचनात्मक मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। सबौर महाविद्यालय की गृह पत्रिका ‘पुष्पिता’ का चतुर्थ अंक जल्द ही पाठकों के बीच होगा। इस बार पत्रिका को केवल एक औपचारिक प्रकाशन तक सीमित न रखते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक, साहित्यिक और शोधपरक गतिविधियों का सशक्त दस्तावेज बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिशा में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने संपादकीय मंडल का गठन कर प्रकाशन प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं।प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने कहा कि किसी भी महाविद्यालय की गृह पत्रिका केवल रचनाओं का संकलन नहीं होती, बल्कि वह संस्थान की बौद्धिक पहचान और रचनात्मक संस्कृति का प्रतिबिंब होती है। उन्होंने कहा कि ‘पुष्पिता’ विद्यार्थियों को लेखन, शोध, साहित्य और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के लिए […]

Bhagalpur: बाबा के दर से लौटे, लेकिन घर की चौखट तक न- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पहुंच सके: बाबा संग सेल्फी आख़िरी याद बन गई प्रदीप विद्रोही भागलपुर। बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाकर लौट रहे दो दोस्तों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि मंदिर से घर तक का सफर उनकी जिंदगी का आख़िरी सफर बन जाएगा। दर्शन के बाद परिवार को भेजी गई मुस्कुराती तस्वीर कुछ ही घंटों में आख़िरी निशानी बन गई और जिस घर में उनके लौटने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया।बाबा के दर से लौटे, लेकिन घर की चौखट तक न पहुंच सके। बाबा संग सेल्फी आख़िरी याद बन गई। झारखंड के दुमका जिले के जर्मुडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के पास शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में भागलपुर के चंपानगर थाना क्षेत्र स्थित साहेबगंज मोहल्ले के […]

Bhagalpur: देश की चार चुनिंदा परियोजनाओं में चमका एनटीपीसी कहलगांव, रिश्वतखोरी रोकने की कसौटी पर सफल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव ने पारदर्शी और जवाबदेह कार्यसंस्कृति की दिशा में एक अहम उपलब्धि दर्ज की है। परियोजना में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा 15 और 16 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) स्टेज-2 ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा हो गया। ऑडिट टीम ने परियोजना की कार्यप्रणालियों, अभिलेखों और भ्रष्टाचार-निरोधी प्रबंधन प्रणाली के अनुपालन का गहन मूल्यांकन किया।बीआईएस की टीम का नेतृत्व विशेषज्ञ दिव्येंदु चक्रवर्ती ने किया, जबकि यू.एस.पी. यादव ने ऑडिटर एवं विशेषज्ञ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने की, जबकि समापन सत्र का नेतृत्व महाप्रबंधक (ओएंडएम) मनोरंजन परिडा ने किया। पूरे ऑडिट का समन्वय सतर्कता विभाग के एजीएम शौविक बरुआ के नेतृत्व में किया गया।ऑडिट के दौरान […]

Bhagalpur: अब रसायन नहीं, प्रकृति के रंग से सजेगी सुहाग की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

@बीएयू सबौर के शोध से तैयार होगा प्राकृतिक सिंदूर, रमासी बना ‘सिंदूर ग्राम’, किसानों और महिलाओं के लिए खुले रोजगार के नए रास्ते।कुलपति डॉ. डीआर सिंह और कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने संयुक्त रूप से सीता सिंदूर (बिक्सा ओरियाना) के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। भारतीय परंपरा में सिंदूर केवल एक श्रृंगार नहीं, बल्कि सुहाग, आस्था और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वर्षों से बाजार में मिलने वाला अधिकांश सिंदूर रासायनिक तत्वों से तैयार होता रहा है, जिसमें लेड (शीशा) और मरकरी (पारा) जैसी भारी धातुओं की मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। अब इस चिंता का समाधान बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने खोज निकाला है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने […]

Bhagalpur: बिजली तार चोर गिरोह फिर सक्रिय, सूखा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नशे की लत बन रही चोरी की बड़ी वजह @ पिछले वर्ष दो दर्जन से भी अधिक घरों और बिजली पोल के बीच झूलते तांबे के तार को चोरों द्वारा काटने की घटना हो चुकी है। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। कहलगांव शहर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर बिजली के तांबे के तार चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोर खासकर उन घरों को निशाना बना रहे हैं, जहां रात के समय लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं। गिरोह बिजली के पोल से घर तक आने वाले तांबे के तार काटकर फरार हो जाता है, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ घंटों बिजली […]

Bhagalpur: भागलपुर में फसल क्षति से प्रभावित किसानों के लिए कृषि इनपुट अनुदान हेतु 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि पात्र किसान डीबीटी (DBT) पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे से 22 जुलाई 2026 की रात्रि 10:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि संबंधित पंचायतों के जिन किसानों के मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस भेजा गया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ही सत्यापन किया जाएगा। […]

Purnia: जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी जमीनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिष्ठापन के लिए चिन्हित सरकारी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने के. नगर, पूर्णिया लाइन बाजार, रामबाग, गुलाबबाग, हासदा सहित विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अंचलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी जमीनों की विस्तृत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता […]