


नवगछिया। नवगछिया निवासी पं॰ नन्द लाल तिवारी को सनातन बोर्ड परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें नवगछिया प्रखण्ड के सह को-आर्डिनेटर पद पर मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति पत्र बिहार प्रदेश के संगठन महामंत्री/को-ऑर्डिनेटर देवानंद मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। पत्र में पं॰ नन्द लाल तिवारी को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

परिषद ने उम्मीद जताई है कि पं॰ नन्द लाल अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और सनातन बोर्ड परिषद के विचारों को समाज के बीच व्यापक रूप से प्रचारित करेंगे। इसके साथ ही वे संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर सनातन धर्म संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।
पं॰ नन्द लाल की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग और समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं और आशा व्यक्त कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पं॰ नन्द लाल की सक्रियता से आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों में और तेजी आएगी और सामाजिक कार्यक्रमों में भी अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।














