5
(1)

मशाल पदयात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ता, ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इससे पहले कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नूतन गुप्ता आस्था मंदिर से निकाली गई मशाल पदयात्रा में शामिल हुईं। हाथों में मशाल लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ पदयात्रा करते हुए टाउन हॉल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए और भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के योगदान की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आंतरिक एवं सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ आम लोगों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

नूतन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश और बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ लगातार जारी रहेगा। अभियान के माध्यम से गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाने के साथ सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: