4.3
(6)

हत्याकांड के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : मंगलवार की दोपहर करीब 01:00 बजे नवगछिया थाना अंतर्गत इजरा बहियार में सूरज कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पे-गणेश सिंह सा०-दोनिया टोला पकरा थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर को गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस अधीक्षक, नवगछिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं शव का अन्य परीक्षण बाद परिजन को सुपुर्द किया गया।

इस संबंध में मृतक की बहन सोनी सोनाली के लिखित आवेदन के आधार पर 02 नामजद एवं अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध नवगछिया थाना कांड सं0-145/24 दिनांक 30.04.24 धारा-302/34 भा००वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा महज 24 घंटे के भीतर प्रा० अभि० पंकज कुमार सिंह उम्र करीब 53 वर्ष पे०-स्व० गौरी शंकर प्रसाद सिंह सा०-पकना वार्ड नं0-11 थाना-नवगछिया जिला भागलपुर को जीरो माईल नवगछिया से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त नें पूछताछ के क्रम में बताया कि मृतक सूरज कुमार एवं इनकी पुत्री के बीच प्रेम प्रसंग था इस रिश्ते से ये नराज थे और इनके सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन हो रहा था इसी कारण 1.5 लाख रूपाये की सुपारी देकर हत्या करा दिये।

मृतक सूरज कुमार की प्रेमिका से भी पूछताछ की गई तो इन्होंने अपने एवं सूरज को बीच प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की तथा बतायी कि इस बात को लेकर इनके परिजन के द्वारा हत्या करने की धमकी दी जा रही थी। वहीं मृतक सूरज कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है ।

गिरफ्तारीः-

  1. पंकज कुमार सिंह उम्र करीब 53 वर्ष पे०-स्व० गौरी शंकर प्रसाद सिंह रा०-पकरा वार्ड १०-11 थाना-नवगछिया जिला-भागलपुर।

छापामारी दलः-

  1. रवि शंकर सिंह पु०नि० सह धानाध्यक्ष, नवगछिया धाना।
  2. पु०अ०नि० संतोष शर्मा, नवगछिया थाना।

३. सशस्त्र बल नवगछिया थाना।

  1. वी०आई०यू०, टीम नवगछिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: