0
(0)



पूर्णिया। धमदाहा प्रखंड के काझा कोठी निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण राम के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने शनिवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण राम भाजपा के निष्ठावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। संगठन के विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका असमय निधन भारतीय जनता पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण राम ने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील सिंह, बिनय सिंह, प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश मंडल, बैजनाथ पासवान, विद्यासागर मंडल, राजेश कुमार साह, विवेक भारती, धीरेंद्र वर्मा, मनीष कुमार, मधुकांत ठाकुर, शंकर दास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: