5
(1)



पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूर्णिया जिले के बनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा संस्थापक नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को दोहराते हुए कहा कि भाजपा लगातार देश और समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर मंच पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, जिला उपाध्यक्ष अर्चना साह, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा एवं आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम झा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंदु शेखर, रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, जिला मंत्री राजीव पांडे, सचिन राय, जिला प्रवक्ता अनिता सिंह, आईटी संयोजक अमृत चौरसिया, डॉ. ए.के. गुप्ता, प्रशांत कुमार, पंकजा कुमारी, काली शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मण, भाजयुमो अध्यक्ष सुमित सिंह, सुनील भंसाली, हरे कृष्ण यादव, विजय राय, संजय मोहन, अभ्यम लाल, अमन कुमार, वीना सूद, राजीव राय एवं आरती जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: