Tag Archives: BHAJPA

PURNIA : महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव पर भाजपा का हमला, माफी की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा महिलाओं पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इसे बेहद शर्मनाक और समाज की मर्यादा के खिलाफ बताया है। संजीव कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह सामाजिक मूल्यों और संस्कारों पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले जनप्रतिनिधि न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि पूरे बिहार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके सम्मान व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के बयान किसी […]

Noimg

PURNIA : भाजपा नेताओं पर अहंकार का आरोप, आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: भाजपा नेताओं पर अहंकार में डूबकर बयान देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि मौजूदा हालात चिंताजनक हैं और विभाजनकारी बयानबाजी के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बयान जारी कर कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दिया गया आपत्तिजनक और विभाजनकारी बयान न केवल व्यक्तिगत हमला है, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक सम्मानित नेता हैं, जो वंचित, दलित और शोषित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं। बिजेंद्र यादव ने कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रही। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं एवं अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्रेयसी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य नेताओं ने संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों पर विचार साझा किए। […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूर्णिया जिले के बनभाग स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा संस्थापक नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को दोहराते हुए कहा कि भाजपा लगातार […]

Noimg

PURNIA:भाजपा स्थापना दिवस पर सैकड़ों महिलाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर पंचायत के फसिया मदारपुर संथाली टोला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण एवं महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद एवं जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में नूतन गुप्ता से प्रभावित होकर तथा केंद्र सरकार की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए सैकड़ों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक […]

Noimg

भा.ज.पा. रंगरा मंडल के अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया : भाजपा रंगरा मंडल के नए अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह के चयन के बाद मंगलवार को काली मंदिर भवानीपुर के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रंगरा मंडल के वरिष्ठजनों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिनंदन माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने पार्टी के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए दायित्व को निभाने का वादा किया और कहा कि यह कार्य सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव होगा। मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने यह […]

Noimg

भा.ज.पा. कार्यशाला: संगठन पर्व को लेकर खगड़ा गांव में आयोजित कार्यशाला ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) नवगछिया ग्रामीण के कार्यकर्ताओं के लिए गुरूवार को खगड़ा गांव में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, मंडल प्रभारी मुकेश राणा, और किशोर झा उपस्थित रहे। मुकेश राणा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार, अब हर बूथ पर संगठन की मजबूती के लिए शक्तिकेंद्र स्तर पर बैठक आयोजित की जाएंगी। पार्टी द्वारा तय किए गए शक्तिकेंद्र प्रभारी बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला में विभिन्न शक्तिकेंद्रों के प्रभारी भी घोषित किए गए, जिनमें खगड़ा का विश्वजीत आनंद, जगतपुर […]

Noimg

भाजपा कार्यकर्ता बैठक: सदस्यता अभियान के लिए नेताओं को मिली जिम्मेदारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंकदपुर चौक पर जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के महामंत्री सह पूर्व सांसद मिथिलेश तिवारी उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर करने के उद्देश्य से नवगछिया संगठन जिला के 15 नेताओं को पांच-पांच शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद को जहांगीरपुर, बैसी, सधवा, मदरौनी, सहौड़ा, तीनटंगा दक्षिण; बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र को बिहपुर मध्य, बिहपुर पूरब, चोरहर, लोकमानपुर, भवनपुरा; पूर्व सांसद अनिल यादव को इस्माइलपुर प्रखंड; विनोद मंडल को तेतरी, पकरा, नगरह, पुनामा, प्रतापनगर और बाबा विशुराउत शक्तिकेंद्र का प्रभार दिया गया। […]

Noimg

भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में एनडीए के प्रत्याशी हेतु किया जनसंपर्क ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल की अध्यक्षता में एनडीए के जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के पक्ष में उजानी एवं पुनामा में आम जनों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया व मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना एवं उपलब्धियां को लोगों के बीच बताया गया । वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहा हूँ मतदाताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है आशीर्वाद भी मिलेगा और लाखों लाख की वोट से एनडीए के प्रत्याशी विजयी भी होंगे । इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे । DESK 04 B

Noimg

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी का किया गया पुतला दहन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी नवगछिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के द्वारा उपराष्ट्रपति धनकर को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के द्वारा वी मर्यादित भाषा के व्यवहार और उसके सपोर्टर में राहुल गांधी जो वीडियो बना रहे थे उसी के विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी नवगछिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया गया उसमें पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा जिला महामंत्री, मुकेश राणा किसान मोर्चा जिला महामंत्री पंकज झा, किसान मोर्चा मंत्री श्री संजय सिंह, शिक्षा मंच के संयोजक वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सिंह इस्माइलपुर जिला अध्यक्ष शसुबोध यादव रंगरा प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह रंजीत झा […]