Tag Archives: BHAJPA

भाजपा और संघ का आरक्षण विरोधी इतिहास रहा है : अरुण यादव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार में नगर निकायों के चुनाव पर रोक केंद्र की भाजपा सरकार की एक सोची समझी राजनीतिक षड्यंत्र का परिणाम है. संघ और भाजपा का आरक्षण विरोधी इतिहास रहा है, ये लोग सपनों में भी पिछड़ों, अतिपिछड़ों और दलितों का उत्थान नहीं सोच सकते हैं. श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ ही निकाय चुनाव होगा. अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण के साथ नगर निकाय चुनाव कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कृत संकल्पित है. किसी भी सूरत में अतिपिछड़ा वर्ग का हकमारी बिहार की महागठबंधन सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. श्री […]

भाजपा के संस्थापक सदस्य अरविन्द दास का निधन, भाजपाइयों में शोक की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर निवासी भाजपा के संस्थापक सदस्य अरविन्द दास का निधन रविवार को दोपहर में हो गई. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे. मिली जानकारी के अनुसार दोहरी सदस्यता के सवाल पर जनता पार्टी अलग होकर मुंबई में भाजपा की स्थापना के समय स्व दास मौजूद थे. भाजपा संगठन में बाका, नवगछिया व भागलपुर जिले में विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी को खडा करने का कार्य किया. कटिहार जिले के कोढा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में वर्ष1990 में चुनाव भी लडा था. उनके निधन की खबर सुनकर पूर्व सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल यादव, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महामंत्री आलोक सिंह उनके आवास पर पहुँचे और उनके पार्थिव […]

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें चित्रों पर पुष्पांजलि कर किया याद || GS NEWS

UncategorizedबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विवाह भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया , यह कार्यक्रम हर बूथों पर किया गया,बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के तहत होने वाले 6 राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत यह भी एक मुख्य कार्यक्रम है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन करता के अलावे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत राजनीतिक दल बनाने में भी काफी योगदान रहा है, वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, वह राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी काफी अभीरुचि रखते थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने मीडिया से बात करते […]

भाजपा का मंडलस्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज, तैयारी पूरी GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

गोपालपुर – भाजपा का दो दिवसीय मंडलस्तरीय प्रशिक्षण शिविर गोपालपुर प्रखंड के मालपुर गाँव में बुधवार से शुरू होगा. यह जानकारी मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, महामंत्री आलोक सिंह, जिला प्रभारी अभय बर्मन, प्रो भोला कुँवर व राजेश यादव विभिन्न सत्र में भाजपा की विचारधारा व कार्य पद्धति के प्रशिक्षण भाजपाइयों को देंगे. श्री शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र प्रमुख व सह प्रमुख भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में मंडल महामंत्री […]