0
(0)

पूर्णिया। नगर मध्य मंडल, पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में हनुमान नगर स्थित विमल आवासीय विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक विजय खेमका, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल प्रभारी अनुपमा झा, संयोजक संजय मिश्रा, जिला नेता रामनारायण मेहता, तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह का आरंभ बंदे मातरम के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण कर भाग लिया। उद्घाटन सत्र वर्ग गीत के साथ शुरू हुआ, इसके बाद अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया गया।

सदर विधायक विजय खेमका ने “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और पांच निष्ठा आधारित विचारधारा की महत्ता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल संकल्प अंतिम व्यक्ति का विकास है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” ही नए भारत का मंत्र है। विधायक ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से देश की जनता लाभान्वित हो रही है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे संपर्क और सहयोग के जरिए इन योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं।

प्रशिक्षण सत्रों में भाजपा के इतिहास, संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

विचार सत्र के बाद डॉ. के.के. चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में प्रमुख कार्यकर्ताओं गौरव चंद्रवंसी, राजेश चौरसिया, विशुराज, श्रवण मंडल, उषा दास, अवंतिका चैधरी, रीना दुबे, मनोरंजन कुमार, साकेत खत्री, गजेंद्र साह और बंटी मेहता की अहम भूमिका रही।

इस प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल भाजपा की वैचारिक और संगठनात्मक जानकारी प्राप्त हुई, बल्कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: