0
(0)

आज श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में राज्यसभा सांसद एवं पदमश्री सरदार विक्रमजीत सिंह साहनी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा संचालित चारों कॉलेज के प्राचार्य, प्रबंधन समिति के चेयरमैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाबी भाषा एवं संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए उसके विकास करने की आवश्यकता पर बल दिया।वहीं उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पंजाबी भाषा चेयर स्थापना हेतु 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

अपने वक्तव्य में सरदार विक्रमजीत सिंह साहनी ने युवाओं में सिख इतिहास और संस्कृति के प्रति जानकारी और जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा इस दिशा में किए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास की बात करते हुए ‘युवा महोत्सव’ आयोजन करने का सुझाव दिया, साथ ही पंजाब और पंजाबियत को बचाने की भी बात की।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. जसविंदर् सिंह ने सरदार विक्रमजीत सिंह साहनी का स्वागत करते हुए उनके जीवन के प्रेरक पहलुओ पर प्रकाश डाला। वहीं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सरदार तरलोचन सिंह ने मुख्य अतिथि को वर्तमान पीढी का आदर्श बताया।
कॉलेज और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति सहित स्टाफ एसोसिएशन ने माननीय संसद सदस्य का शॉल, प्रतीक चिह्न आदि से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन खालसा कॉलेज के स्टाफ़ एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरवंश सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार उपप्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कौर ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: