Tag Archives: sansad

PURNIA : चुनाव प्रचार के दौरान बिगड़ी पप्पू यादव की तबीयत, मालदा में रोड शो के बीच तबीयत खराब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, स्वस्थ होते ही फेसबुक लाइव कर दिया बयान पूर्णिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना मालदा जिले की है, जहां वे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल डॉक्टरों को बुलाया। जानकारी के अनुसार, मालदा के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो चल रहा था। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। तेज गर्मी के बीच अचानक पप्पू यादव असहज महसूस करने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ […]

PURNIA : महिला आरक्षण पर पप्पू यादव का विवादित बयान-  ‘बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण और देश की राजनीति को लेकर एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और राजनीति में उनकी भागीदारी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में यौन शोषण के मामलों में कई नेताओं की भूमिका रही है और कई जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। सबसे ज्यादा विवाद उनके उस बयान को लेकर हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि “90 प्रतिशत महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है।” उनके इस बयान की विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने तीखी आलोचना की है। इसी दौरान पप्पू यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर भी जमकर […]

Noimg

PURNIA: फलका में युवक की संदिग्ध मौत पर सांसद पप्पू यादव पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, निष्पक्ष जांच की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत गोपालपट्टी गांव (वार्ड संख्या-09) में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान कालो यादव के 24 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बीते दिन पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई बर्बरतापूर्ण पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने गोपालपट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान […]

Noimg

PURNIA: सांसद पप्पू यादव ने किया ‘अशोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट’ का उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 स्थित बिजली कॉलोनी में आयोजित अशोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का आयोजन पॉलीटेक्निक क्रिकेट क्लब द्वारा स्वर्गीय अशोक की स्मृति में किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं […]

Noimg

PURNIA : बेटियों के कौशल विकास हेतु सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की उठाई मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार से पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास ब्लॉक की स्थापना की मांग की है। उन्होंने यह मुद्दा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं पर हुई चर्चा के दौरान उठाया। सांसद ने कहा कि पिछड़े, दलित, एससी, एसटी एवं ईबीसी वर्ग की बड़ी संख्या में बेटियाँ आर्थिक और सामाजिक कारणों से दसवीं या ग्यारहवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यदि सीमांचल क्षेत्र, विशेषकर पूर्णिया में एकलव्य छात्रावास की स्थापना होती है, तो छात्राओं को सुरक्षित आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

लोकसभा में पप्पू यादव ने जन विश्वास विधेयक 2026 का किया कड़ा विरोध|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गरीब-किसानों और आम जनता के हितों की उठाई आवाज पूर्णिया। लोकसभा में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता के हित में नहीं माना। पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत युवा हैं, जो अपनी स्वतंत्र आवाज उठाते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान कानून के प्रावधानों के तहत युवा हेट स्पीच या अन्य धाराओं में फंसाकर जेल भेजे जा सकते हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह विधेयक छोटे किसानों, मजदूरों, लघु उद्यमियों और बटाईदार जैसे आम वर्ग के हितों की अनदेखी करता है, जबकि बड़े पूंजीपतियों […]

Noimg

सांसद अजय कुमार मंडल के प्रयास से झंडापुर में लगा ट्रांसफार्मर ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया। भागगलपुर सांसद अजय कुमार मंडल लोकसभा के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण एवं जनता की समस्याओं को सुनते हुए बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी गुलशन कुमार एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा बिजली की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया जिसमें एनएच 31 पर लगे ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण झंडापुर में बिजली की आपूर्ति में समस्या होती थी। बिजली को लेकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गुलशन कुमार एवं ग्रामीणों द्वारा सांसद को एक लिखित आवेदन दिया गया। सांसद अजय कुमार मंडल ने आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवगछिया को पत्र लिख कर ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया। सांसद का लेटर मिलते ही विद्युत प्रमंडल नवगछिया द्वारा झंडापुर में एक […]

Noimg

सांसद ने डीएम को लिखा पत्र: जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल करवाने के लिए समुचित कार्रवाई करने का किया आग्रह || GS NEWS

उपलब्धिभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने 29 जुलाई 2024 को लिखे पत्र में जिलाधिकारी, भागलपुर से पीएम श्री योजना के तहत भागलपुर संसदीय क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यालयों को शामिल करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने डीएम को सूचित किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पीएम श्री योजना है जिसमें शामिल स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र द्वारा राशि का आवंटन होगा और उन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। भागलपुर जिला सहित पूरे बिहार के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी। जिले के सरकारी विद्यालयों को पीएम श्री योजना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जाता है तो हमारे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल […]

Noimg

सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया में ट्रामा सेंटर बनवाने का दिया आश्वासन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : सांसद अजय कुमार मंडल ने नवगछिया में ट्रामा सेंटर बनवाने का आश्वासन दिया है. नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में 60 किलोमीटर एनएच-31, 20 किलोमीटर विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ, 20 किलोमीटर बाबा बिशु राउत सेतु पहुंच है. 14 नंबर की सड़क पर रोजाना आधा दर्जन से अधिक लोग सड़क दुर्घटना में घायल होकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचते हैं. अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया जाता है. नवगछिया से भागलपुर ले जाने के दौरान कई मरीज समय पर इलाज नहीं मिलने से दम तोड़ देते हैं. नवगछिया में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए जमीन की खोज की जा रही थी. थाना चौक पर समपार फाटक होने से ट्रामा सेंटर रेलवे व एनएच- […]

Noimg

भागलपुर सांसद अजय मंडल का गमछा घुमा घुमा कर डांस करने का वीडियो काफी तेजी से हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सांसद महोदय शहर में तो दिखते नहीं लोगों को क्या परेशानियां हैं उनको सुनते नहीं लेकिन भक्तिमय होकर गमछा घुमा घुमा कर खूब डांस करते दिख रहे हैं, भागलपुर के सांसद अजय मंडल सोशल मीडिया पर उनका गमछा घुमा घुमा कर डांस करना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है । भक्ति संगीत चल रहा है और भागलपुर सांसद पहले तो ठुमके लगा रहे हैं उसके बाद अपना आपा खोते हुए उन्हें जो जिस तरह से अपने नृत्य का प्रदर्शन किया आप देखकर दंग हो जायेंगे ,उन्हें लोगों ने उपहार के तौर पर स्वागत बतौर चादर देकर अभिनंदन किया था ,उसी गमछे को काफी तेजी से घुमाना शुरू कर दिए, पूरा माहौल उनके डांस को […]