5
(1)



डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, स्वस्थ होते ही फेसबुक लाइव कर दिया बयान

पूर्णिया। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना मालदा जिले की है, जहां वे कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो कर रहे थे। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच उनकी हालत खराब हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद टीम ने तत्काल डॉक्टरों को बुलाया।

जानकारी के अनुसार, मालदा के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुश्ताक आलम के समर्थन में रोड शो चल रहा था। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। तेज गर्मी के बीच अचानक पप्पू यादव असहज महसूस करने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा और लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए रखी। कुछ ही समय बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और फिलहाल वे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

तबीयत में सुधार होते ही पप्पू यादव फेसबुक पर लाइव आए और अपने समर्थकों को अपनी स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिला आयोग के नोटिस को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मालदा में तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया था। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जाने लगीं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी तीन मार्च को मधेपुरा जिले के खुर्दा गांव में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और बाद में उनकी स्थिति सामान्य हो गई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: