5
(2)

पूर्णिया। सावन पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सहयोग के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने पौधे को राखी बांधकर तथा लोगों एवं बहनों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पौधों की रक्षा और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए जागरूक किया।

डॉ. अजीत ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर पौधों को राखी बांधना और उनकी रक्षा का संकल्प लेना पर्यावरण एवं मानव जीवन दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए जीवनदाता हैं। वे हमें आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ फल, सब्जियां और अनाज उपलब्ध कराते हैं। पेड़-पौधों से अनेक महत्वपूर्ण औषधियां भी प्राप्त होती हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पेड़ बढ़ते तापमान और प्रदूषण को कम करने में सहायक हैं तथा वर्षा चक्र को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पौधों की जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करती हैं।

डॉ. अजीत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदियों से पीपल, बरगद और तुलसी सहित विभिन्न पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। पौधे को राखी बांधना प्रकृति को अपने परिवार का हिस्सा मानने और उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। प्रकृति हमें जीवन देती है और बदले में उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आज पेड़ों की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी और स्वस्थ पर्यावरण मिल सकेगा। प्रकृति से हम लगातार लेते आए हैं, इसलिए अब उसकी रक्षा की जिम्मेदारी भी हमें उठानी होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की वरिष्ठ सदस्य डॉ. के.के. चौधरी, पंडित राजू झा, सदस्य राजीव कुमार, अनुपम कुमार, मनी गिरी गोस्वामी, सतीश, संजीवनी, प्रीतम, आस्था, रूपेश गांधी, रंजीत एवं रमन सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: