5
(2)

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगछिया के जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भागलपुर जिले के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत रंगरा एवं तिनटंगा दियारा दोनों स्थानों पर अलग-अलग डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और छात्रों के हितों को देखते हुए दोनों स्थानों पर उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रंगरा चौक प्रखंड कोसी और गंगा नदी से घिरा एक विस्तृत ग्रामीण एवं दियारा क्षेत्र है। बाढ़ के दौरान प्रखंड की कई पंचायतों का मुख्यालय से संपर्क लगभग तीन महीने तक पूरी तरह कट जाता है, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया कि पूर्व में तेजनारायण विद्यालय, रंगरा परिसर में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी गई थी, जो प्रखंड मुख्यालय और थाना से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बाद में कॉलेज को लगभग 12 किलोमीटर दूर तिनटंगा दियारा स्थानांतरित कर दिया गया। इस निर्णय के बाद दोनों क्षेत्रों के लोगों और विद्यार्थियों में असंतोष का माहौल उत्पन्न हो गया है।

मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र की भौगोलिक विषमताओं, बाढ़ की समस्या तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रंगरा एवं तिनटंगा दियारा दोनों स्थानों पर अलग-अलग डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए। उनका कहना है कि इससे दोनों क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी और शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: