


पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पश्चिम द्वारा पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रानीपतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता सकलदीप राजपाल, अवधेश साह, संजय मिश्रा, संजय मोहन प्रभाकर, विजय माझी, मंडल अध्यक्ष पानो देवी, मनोज मोनू, सुमीत सिंह एवं मनीष भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।
सात सत्रों में हुआ वैचारिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण वर्ग के सातों सत्रों में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक एवं राष्ट्रवादी पार्टी है, जो राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करती है। जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा भारत माता के वैभव एवं देश को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन के मूल मंत्र “मेरा बूथ, सबसे मजबूत”, पार्टी के इतिहास तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने एवं योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
विधायक विजय खेमका के मार्गदर्शन में सफल आयोजन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पार्टी नेता वीरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णिया विधायक विजय खेमका के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती का संचार हुआ है।
शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।













