0
(0)

करोड़ रु की विकास योजनाओं का शिलान्यास शीघ्र

प्रदीप विद्रोही


भागलपुर। तिरंगे की आन, देशभक्ति के जज्बे और विकास के नए संकल्पों के बीच सबौर महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देशभक्ति का रंग बिखेरा, वहीं महाविद्यालय प्रशासन ने संस्थान को उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में विकसित करने की अपनी भावी योजनाओं का खाका भी सामने रखा।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सबौर महाविद्यालय में कि RUSA के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा। इसके अलावा साइकिल स्टैंड के सौंदर्यीकरण, छात्राओं के कॉमन रूम तथा सभागार के सुसज्जीकरण का काम भी चल रहा है।
सांस्कृतिक परिषद की सचिव डॉ. रंजना कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्सव का माहौल और गहरा कर दिया।
कार्यक्रम में नशामुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मयंक वत्स ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और नशे से दूर रहने का संकल्प कराया।
समारोह में डॉ. नाज़ परवीन, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. मणिलाल पासवान, डॉ. अनिता कुमारी, डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन, डॉ. मेघा सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. बी. नूरजहाँ, डॉ. मोहिनी कुमारी, डॉ. रविशंकर, डॉ. अखिलेश, डॉ. सरोज कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
मंच संचालन डॉ. गौरव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मयंक वत्स ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: