4
(1)

भागलपुर शहर को जाममुक्त और अतिक्रमण-रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। शहर के शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं तथा वाहन चालकों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाने पर सामान जब्त किए जाएंगे और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

प्रशासन ने शहर के 15 प्रमुख मार्गों की पहचान की है, जहाँ प्रतिदिन जाम की गंभीर समस्या रहती है। इन मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त करने के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है। इसी के तहत मंगलवार से संयुक्त टीम द्वारा चरणबद्ध रूप से अभियान की शुरुआत की गई।

मंगलवार को तिलकामांझी थाना क्षेत्र में यातायात डीएसपी संजय कुमार, सिटी मैनेजर असगर अली, अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव, स्थानीय थाना पुलिस और अतिरिक्त बल की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि चिह्नित मार्गों पर रोटेशन के आधार पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी। आज की कार्रवाई में नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मिलकर लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

अभियान के दौरान जहां-तहाँ वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे गए। नगर निगम की ओर से तिलकामांझी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर माइकिंग कर दुकानदारों को चेताया गया कि वे तुरंत सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा लें।

नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि यदि अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा वही स्थिति पाई जाती है, तो संबंधित लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भागलपुर स्टेशन से तातारपुर चौक तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस बार तातारपुर की मशहूर ‘बिस्किट वाली गली’ भी प्रशासन की निगरानी में है, जहाँ पीसीसी सड़क पर कारोबारियों ने कब्जा कर रखा है।

सिटी मैनेजर ने स्पष्ट किया कि सड़क की निर्धारित सीमा से बाहर बढ़ाए गए शेड, देहली, रैक, ठेला-खोमचा, नाली या सड़क पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहरवासी अब प्रशासन के इस महाअभियान के परिणामों पर निगाहें टिकाए हुए हैं। देखना यह होगा कि यह कार्रवाई कितनी प्रभावी सिद्ध होती है—क्या भागलपुर को स्थायी रूप से जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी या फिर कुछ समय बाद स्थिति दोबारा सामान्य हो जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: