5
(1)

पूर्णिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित उफरैल मध्य विद्यालय में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सेवा शिविर के सफल संचालन को लेकर रविवार को महापौर विभा कुमारी ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि शिविर का संचालन सुचारू रूप से हो और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में बिहार सरकार द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे 16 जून को आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं।

इसके बाद महापौर विभा कुमारी वार्ड संख्या-24 के शक्तिनगर पहुंचीं, जहां स्थानीय नागरिकों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान नागरिकों ने सड़क, नाला, जल निकासी, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना भी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शक्तिनगर में इस अवसर पर दो अलग-अलग बैठकों का भी आयोजन किया गया। पहली बैठक प्रवीण कुमार झा के आवास पर तथा दूसरी बैठक मनोज कुमार मधुकर के आवास पर संपन्न हुई। बैठकों में क्षेत्र के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने अपने सुझाव एवं मांगें महापौर के समक्ष रखीं।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद राखी कुशवाहा, अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, पार्षद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुशवाहा, ललनेश सिंह, बहादुर यादव, दिलीप कुमार चौधरी, कन्हैया कुमार झा, लक्ष्मी प्रसाद मंडल, प्रशांत कुमार, हलधर प्रसाद साह, मिथिलेश कुमार, मुन्ना चौधरी, इंद्रसेन मंडल, अजय सिंह, कंचन पोद्दार, नीतू झा, ललित साह, रवि मिश्रा, माधव झा, रामाशंकर चौधरी, सीताराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: