


पूर्णिया। आगामी श्रावणी महोत्सव के अवसर पर गुलाबबाग पूर्णिया सेवा शिविर (विश्वकर्मा नगर, कटोरिया) के सफल संचालन को लेकर शनिवार को गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसाय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बबलू भगत ने की।
बैठक में श्रावणी मेले के दौरान सेवा शिविर के संचालन, विधि-व्यवस्था, शिवभक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे सावन माह के दौरान प्रतिदिन करीब 3,000 से 4,000 कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा शिविर के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बबलू भगत ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने कहा कि श्रावणी महोत्सव में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्वयंसेवक पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्षों से संचालित यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं की सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है और इस वर्ष भी इसे और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाया जाएगा। भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में मुकेश जायसवाल, दीपक अग्रवाल, ई. कुमार दिवाकर सिंह, ओमप्रकाश पोद्दार, अरविंद कुमार उर्फ भोला साह, मांगन यादव, करण यादव, ई. सुनील कुमार, दिलीप जायसवाल, रवि रंजन, कुंदन यादव, रविंद्र साह, राजकुमार भगत, अजीत साह, सुबोध महलदार, बिन्देश्वर यादव, हरिओम साह, बिजेंद्र यादव, पवन यादव, पप्पू यादव, अखिलेश कुमार, संजय विश्वास, वैश खान, भोला कुशवाहा, चंदन भगत, प्रदीप यादव, मनोज साह, संजय यादव, सुमित यादव, आलोक अकेला, अरुण यादव, चंदन कुमार, गुड्डू यादव, नीरज कुमार, मनीष कुमार, संतोष चौधरी (नाना), विकास भगत, पंकज चौधरी, दीपू भगत, दीपक भगत, कुलदीप अग्रवाल, मोनू मंडल, रवि शर्मा, रंजीत साह, अरुण गुप्ता, दिलीप पोद्दार, त्रिलोक साह, सुधाकर यादव, ललन यादव, आदित्य कुमार सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने श्रावणी महोत्सव के दौरान सेवा शिविर को सफल बनाने तथा शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करने का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य और धर्म है।
















