5
(2)

नवगछिया। सामाजिक संस्था सेवा श्री द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति नवगछिया बस स्टैंड परिसर में आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में इस बार विशेष आकर्षण नवगछिया की नतिनी एवं अंतरराष्ट्रीय शूटर ख्वाहिश शर्मा रहीं। अपने ननिहाल नवगछिया पहुंचीं ख्वाहिश शर्मा ने महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में मामा श्रीधर कुमार, मामी जयश्री , छोटी बहन श्रेया खंडेलवाल व शाश्विका श्री, संतोष गुप्ता, अरुण मवंड़िया के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई । उनोहनें वितरण में सहभागिता की और स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। ननिहाल के लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने विशेष खुशी और अपनापन व्यक्त किया।

हाल ही में जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर ख्वाहिश शर्मा ने नवगछिया, बिहार और पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने एलिमिनेशन राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बनाया तथा फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अपने संबोधन में ख्वाहिश शर्मा ने ननिहाल के लोगों के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अपने ननिहाल आकर हमेशा विशेष आत्मीयता का अनुभव होता है और यहां के लोगों का स्नेह उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देता है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर संस्था के डॉ. दीपक कुमार, श्रीजीत सोनू, मोनू कुमार, नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ. बुचकुन दास, शिवम मेडिकल हॉल के संचालक राकेश झा, भवानीपुर निवासी हिमांशु झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ख्वाहिश शर्मा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि सेवा श्री द्वारा प्रत्येक शनिवार को आयोजित महाप्रसाद वितरण का यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: