


नवगछिया।
बिहार गृह रक्षा वाहिनी नवगछिया एसोसिएशन की ओर से नवगछिया होमगार्ड कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त जवान निर्मल कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव कृष्णा यादव, संगठन सचिव नगीना यादव, कोषाध्यक्ष क्रांति कुमारी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, उपसचिव घनश्याम मंडल सहित पंकज ठाकुर, सौरभ कुमार एवं संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान सदस्यों ने कहा कि लंबे समय तक जिम्मेदारी के साथ सेवा देना स्वयं में सराहनीय है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाभाव को संगठन के सदस्य सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने निर्मल कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।
















