5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर
थाना क्षेत्र के चपघट गांव निवासी रामवृक्ष कुमार सिंह का इलाज के दौरान भागलपुर में निधन हो गया। वे तिनटंगा पंचायत के पंचायत सरकार भवन में कंप्यूटर ऑपरेटर सह कार्यपालक सहायक के पद पर कार्यरत थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए भागलपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही चपघट गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों, पंचायत कर्मियों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीण अविनाश कुमार ने बताया कि रामवृक्ष कुमार सिंह होनहार और मिलनसार युवक थे। उनका स्वभाव शांत और मृदुल था। वे अपने काम के प्रति गंभीर रहते थे और पंचायत से जुड़े लोगों के साथ उनका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा।

वहीं, जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामवृक्ष कुमार सिंह के असमय निधन से क्षेत्र ने एक होनहार युवक को खो दिया है। उनके निधन से पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों में भी मायूसी है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: