


बिहार के शेखपुरा, नवादा और आसपास के ग्रामीण इलाकों को भारतीय रेलवे नेटवर्क से बेहतर ढंग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पटना–क्यूल रेलखंड के हाथीदह जंक्शन से नवादा जिले के शेखोदेवरा तक नई रेल लाइन परियोजना के सर्वेक्षण और व्यवहार्यता अध्ययन की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता के आग्रह पर उठाया गया मुद्दा
जानकारी के अनुसार, अरियरी प्रखंड के वृन्दावन गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू चंद्रवंशी के विशेष आग्रह पर सांसद ने यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय के समक्ष रखा है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है तो लंबे समय से रेल संपर्क से वंचित इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।
धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को मिलेगा लाभ
प्रस्तावित रेल मार्ग से बिहार के कई महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की पहुंच आसान हो सकती है।















