5
(1)

सीवान के महादेवा ओपी क्षेत्र स्थित महादेवा मोहल्ले में गुरुवार को नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर अवैध रूप से खड़ी ओला कंपनी की दर्जनों दोपहिया गाड़ियों को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया। लोगों ने बताया था कि मुख्य सड़क लंबे समय से पार्किंग में तब्दील हो चुकी थी, जिससे जाम की स्थिति और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।

शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई शुरू की। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर बालेश्वर राय और अतिक्रमण प्रभारी अक्षत रौशन ने किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

जांच में पाया गया कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों से आवागमन बाधित हो रहा था। नगर परिषद ने संबंधित एजेंसी को जुर्माना भरने का निर्देश दिया, लेकिन तय राशि जमा नहीं करने पर वाहनों को जब्त कर लिया गया।

जब्त की गई सभी बाइकें ट्रैक्टर की मदद से नगर परिषद परिसर में ले जाई गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: