5
(1)



भागलपुर।भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में गंगा नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं प्रशासन द्वारा खोजबीन अभियान जारी है।

पहली घटना नमामि गंगे घाट के समीप मुरली पहाड़ के पास की है, जहां शाहाबाद मुंशीपट्टी निवासी 16 वर्षीय गुलशन कुमार (पिता–ओपीन्द्र मंडल, वार्ड संख्या 26) गंगा नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया।


दूसरी घटना महेशी पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठा के पास हुई, जहां काम कर रहा बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कैथा गांव निवासी 15 वर्षीय मजदूर फंटुश कुमार (पिता–कारे मांझी) गंगा नदी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।

दोनों घटनाओं के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा लोगों से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने और गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: