5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की लगातर हो रही अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए भागलपुर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार, 14 अगस्त को जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुल्तानगंज के विभिन्न गंगा घाटों और मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।
अधिकारियों ने सिर्फ इंतजामों की समीक्षा ही नहीं की, बल्कि उन व्यवस्थाओं को भी परखा जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं की सुरक्षा से है। घाटों पर भीड़ का दबाव, बैरिकेडिंग, आवागमन, यातायात नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को बारीकी से देखा गया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की नजर खास तौर पर उन स्थानों पर है, जहां भीड़ बढ़ने की स्थिति में अव्यवस्था की आशंका हो सकती है।
मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाने के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और गश्ती दल को सक्रिय किया गया है। प्रशासन का फोकस स्पष्ट है – भीड़ बढ़े, लेकिन व्यवस्था न बिगड़े।
अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लगातार अपडेट रखने पर जोर दिया, ताकि सुल्तानगंज से बाबा धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्रावणी मेले की भीड़ के बीच प्रशासन की यह कवायद इस संदेश के साथ आगे बढ़ रही है कि आस्था की यात्रा में सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: