Tag Archives: 2

PURNIA : रजीगंज पंचायत में 2 जून को लगेगा सरकारी सहयोग शिविर, विधायक विजय खेमका ने लिया तैयारियों का जायजा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को विधायक विजय खेमका  ने पंचायत भवन पहुंचकर लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि शिविर में राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, नल-जल योजना, ग्रामीण नाली-गली, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन, जीविका, स्वच्छता अभियान, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग से […]