5
(1)

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा शुक्रवार को विधायक विजय खेमका  ने पंचायत भवन पहुंचकर लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि शिविर में राशन कार्ड, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, कौशल विकास, ई-श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, नल-जल योजना, ग्रामीण नाली-गली, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन, जीविका, स्वच्छता अभियान, कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

विधायक विजय खेमका ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन में कार्यरत कर्मियों से पंचायत के सभी 13 वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का पंजीकरण करने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भी पंचायत के टोला-मोहल्लों में जाकर लोगों को सरकारी सहयोग शिविर के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को पंचायत भवन पहुंचकर आवेदन देने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

विधायक ने जिला प्रशासन से भी शिविर को प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पानो देवी, महामंत्री बिरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार मोनू, शैलेन्द्र साह, सुकेश पाल, अचित मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: