March 26, 2026
भागलपुर में होम डिलीवरी से मिल रही एलपीजी गैस, आपूर्ति व्यवस्था सुचारु || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि गैस कंपनियों द्वारा लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बैकलॉग की स्थिति लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को जिले के करीब 12,800 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से एलपीजी गैस की आपूर्ति की गई। वर्तमान में जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों की संख्या में भी काफी कमी आई है। […]