December 23, 2025
भागलपुर में आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थित स्मार्ट सिटी भागलपुर के सभागार में मंगलवार को आयकर विभाग द्वारा इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर अनुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हाई रिस्क रिफंड मामलों, बोगस क्लेम, धारा 80 जीजीसी के अंतर्गत फर्जी दावे, सीएसआर से जुड़े बोगस क्लेम तथा कृषि आय से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी सहभागिता की। आयकर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, कर परामर्शदाताओं एवं विभिन्न विभागों के आहरण एवं […]