June 24, 2025
अब सोनवर्षा पंचायत में भी होगी प्लस टू की पढ़ाई, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा अन्य पंचायत ||GS NEWS
नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत बिहपुर दक्षिण, सोनवर्षा पंचायत के छात्रों को अब उच्च विद्यालय में नामांकन के लिए अन्य पंचायतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पंचायत में अब तक छात्रों के लिए प्लस टू विद्यालय नहीं था, जिससे आठवीं कक्षा के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। हालांकि कन्या प्लस टू विद्यालय की सुविधा पंचायत में पहले से उपलब्ध थी, लेकिन उसमें केवल छात्राओं का नामांकन होता था। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने गंभीर पहल की। मंगलवार को उन्होंने पटना में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर मामले को रखा और एक औपचारिक आवेदन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने त्वरित संज्ञान […]