April 11, 2026
PURNIA : एडमिट कार्ड में त्रुटि से छात्रों का हंगामा, ‘सामर्थ पोर्टल अभिशाप’ करार || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रहे सैकड़ों छात्रों ने एडमिट कार्ड में लगातार हो रही त्रुटियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि एडमिट कार्ड में बार-बार बदलाव किया जा रहा है, जिससे उन्हें परीक्षा तिथि और केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र निर्धारित तिथि पर परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि उनकी परीक्षा या तो पहले ही हो चुकी है या उस दिन निर्धारित ही नहीं है। इसके बाद उन्हें दोबारा एडमिट कार्ड निकालने को कहा जाता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती […]