Tag Archives: advocate

सीवान में शादी समारोह में जा रहे वकील के 12 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता की हालत गंभीर – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक अधिवक्ता की बाइक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके 12 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मटुक छपरा निवासी अधिवक्ता अनिल राम अपने पुत्र आयुष कुमार राम के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सराय थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार […]

Noimg

उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की मांग पर अधिवक्ता सड़कों पर, निकाली अधिवक्ता अधिकार यात्रा ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में उच्च न्यायालय खंडपीठ की स्थापना की लंबित मांग को लेकर मंगलवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने शहर में अधिवक्ता अधिकार यात्रा निकालकर न्यायिक ढांचे को मजबूत करने की पुरजोर मांग की। यह जुलूस कचहरी परिसर से शुरू होकर समाहरणालय परिसर, मनाली चौक, तिलकामांझी चौक होते हुए पुलिस लाइन मार्ग से वापस न्यायालय परिसर पहुंचा। पूरे रास्ते में अधिवक्ताओं ने न्यायिक सुविधाएं बढ़ाने और खंडपीठ गठन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। यात्रा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमनाथ ओझा ने संवाददाताओं से कहा कि भागलपुर का ऐतिहासिक महत्व और न्यायिक दायरा वर्षों से बड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि एक समय दार्जिलिंग तक यहां का न्यायिक […]

Noimg

नवगछिया : वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश प्रसाद यादव का निधन || GS NEWS

नवगछियानिधनश्रधंजलिManjusha Mishra0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सह अम्बेडकर मंच के आजीवन सचिव रहें 70 वर्षीय कैलाश प्रसाद यादव का निधन हो गया । वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें । शुक्रवार को नवगछिया आवास पर उनोहनें अंतिम सांस ली । वहीं इस संबंध में उनके भाई प्रोफेसर सुबोध यादव ने बताया कि उनकी कैलाश बाबू की ख्याति दूर-दूर तक थी । उनलोगों का पैतृक घर धोबिनिया है लेकिन प्रोफेसर कॉलोनी में आवास हो जाने के बाद सब लोग प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में ही रहते हैं । बताते चलें कि कैलाश प्रसाद यादव की निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर है । नवगछिया नगर व क्षेत्र के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास […]