March 30, 2026
अज्ञात अपराधियों ने महादलित टोटो चालक की बेरहमी से हत्या|| GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaशव सड़क किनारे फेंका; पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक महादलित टोटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात दादपुर-अंभो के बीच 14 नंबर सड़क किनारे की है, जहां अपराधियों ने हत्या के बाद शव फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देख डायल 112 टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के नवादा वार्ड संख्या 6 निवासी राजेश दास के पुत्र सिट्टू कुमार के रूप में हुई […]