April 2, 2026
लोकसभा में सांसद अजय मंडल ने उठाया भागलपुर की प्रसारण सेवाओं का मुद्दा ,|| GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र भागलपुर की आकाशवाणी एवं दूरदर्शन सेवाओं की स्थिति, डिजिटल विस्तार, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक रेडियो नेटवर्क के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सांसद ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में प्रसारण सेवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने भागलपुर में प्रसारण सुविधाओं को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक सामुदायिक रेडियो सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि आकाशवाणी भागलपुर आधुनिक डिजिटल स्टूडियो से सुसज्जित है और प्रतिदिन 17 घंटे से […]